नई दिल्ली, जुलाई 3। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर से बढ़ोतरी दर्ज हुई है। इससे पहले लगातार 3 हफ्ते तक इसमें कमी दर्ज हुई थी। हालांकि, उससे पहले के 2 हफ्ते में बढ़त भी दर्ज हुई थी। रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 जून 2022 को खत्म हुए हफ्ते में 2.734 अरब डॉलर बढ़ गया है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार अब 593.323 अरब डॉलर हो गया है। इस वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का बढ़ना है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार इससे पहले के हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.87 अरब डॉलर घटकर 590.588 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.32 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.03 ट्रिलियन डॉलर
भारत 593,323 बिलियन डॉलर
रूस 586,100 बिलियन डॉलर
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
ये है विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने की वजह
24 जून 2022 को खत्म् हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का बढ़ना है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। इसके अलावा गोल्ड रिजर्व के बढ़ने से भी विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है। आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 2.334 अरब डॉलर बढ़कर 529.216 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व में भी हुई बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य हफ्ते में गोल्ड रिजर्व का मूल्य भी 34.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.926 अरब डॉलर हो गया है। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। आईएमएफ में रखे मुद्रा भंडार में भी 30 लाख डॉलर की बढ़त आई है और यह बढ़कर 4.97 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications