
Latest position of India's foreign exchange reserves : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते हफ्ते बढ़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार 20 जनवरी 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 1.727 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इससे पहले 13 जनवरी 2023 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 10.417 अरब डॉलर बढ़कर 572 बिलियन डॉलर हो गया था। यह जानकारी आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 885,057 बिलियन डॉलर
रूस 594,600 बिलियन डॉलर
भारत 573,727 बिलियन डॉलर


एफसीए में हुई बढ़ोत्तरी
20 जनवरी 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान एफसीए 1.727 अरब डॉलर बढ़कर 573.727 अरब डॉलर हो गया है। इससे पहले एफसीए 9.078 अरब डॉलर बढ़कर 505.519 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) को महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है। फॉरेन करेंसी एसेट्स में डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी बढ़ी
आरबीआई की तरफ से आंकड़ों के अनुसार, 20 जनवरी 2023 को समाप्त हुए हफ्ते में गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 82.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 43.712 अरब डॉलर हो गई है। वहीं आईएमएफ में एसडीआर 10 लाख डॉलर कम होकर 5.226 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

Chandra Grahan 2026: सूतक काल सुबह 6:23 से शुरू, जानें आपके शहर में कब लगेगा चंद्र ग्रहण

Silver Price Today: 8 मार्च को चांदी खरीदने का प्लान है? जानें आज 1 किलो चांदी का भाव क्या है?

Happy Holi Shayari: रंगों से भी ज्यादा खूबसूरत हैं ये मैसेज, भेजें प्यार का पैगाम, पढ़ें बेस्ट होली मैसेज

Gold Rate Today: 6 मार्च को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Silver Price Today: शनिवार को बाजार में हड़कंप! फिर चांदी के दाम धड़ाम, जानें 1 किलो चांदी का रेट क्या है?

PNB का बड़ा फैसला! 13 डेबिट कार्ड से ATM कैश निकासी सीमा आधी, जानें किन कार्डधारकों पर पड़ेगा असर

Ladli Behna Yojana 34th Installment: 1500 या 3000 रुपये? जानें कब आएगी 34वीं किस्त और ऐसे करें स्टेटस चेक

Gold Rate Today: चंद्र ग्रहण के दिन सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24K, 22K और 18K गोल्ड रेट

Gold Rate Today: सराफा बाजार में सोने के दामों में लगातार कमी, जानें आज कितना सस्ता हुआ 22K और 24K गोल्ड

Silver Price Today: 6 मार्च को भी चांदी में उतार-चढ़ाव! 30,100 रुपये टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

CM Kisan Samman Yojana: राजस्थान किसानों के लिए अपडेट! कब आएगी 6वीं किस्त, ऐसे चेक करें पेमेंट स्टेटस



Click it and Unblock the Notifications