
India Forex Reserves : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते हफ्ते में फिर से बढ़ गया है। 27 जनवरी 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 3.03 अरब डॉलर बढ़कर 576.76 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी की गई है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
लगातार तीसरे हफ्ते बढ़ा है विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार तीसरे हफ्ते बढ़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार 27 जनवरी के खत्म हफ्ते के दौरान 6 महीने के उच्चतम स्तर 576.76 अरब डॉलर पर आ गया। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, इससे पहले 20 जनवरी को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.727 अरब डॉलर बढ़ा था और 573.727 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 885,057 बिलियन डॉलर
रूस 597,700 बिलियन डॉलर
भारत 576,761 बिलियन डॉलर
फॉरेन करेंसी आसेट में बढ़त दर्ज
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा कही जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां समीक्षधीन सप्ताह में 2.66 अरब डॉलर बढ़कर 509.01 अरब डॉलर हो गईं। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घटबढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व की वैल्यू बढ़ी
वहीं इसके अलावा गोल्ड रिजर्व की वैल्यू बीते सप्ताह 31.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.027 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार 4.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.478 अरब डॉलर हो गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.23 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
