
Latest position of India's foreign exchange reserves : बीते हफ्ते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से बढ़ा है। इससे मोदी सरकार को बड़ी राहत मिली है। विदेशी मुद्रा भंडार कम होने पर विपक्षी दल सहित जानकार सरकार की आलोचना कर रहे थे। लेकिन इस हफ्ते भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 10.417 अरब डॉलर की बढ़ोत्तरी हुई है और यह बढ़कर 572 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह इस साल में किसी सप्ताह में होने वाली सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। यह जानकारी रिजर्व बैंक के आंकड़ों में सामने आई है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
जानिए भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का ऑल टाइम हाई स्तर
अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के अधिकतम के स्तर पर था। उसके बाद से यह गिरते गिरते इस स्तर पर आ गया है। लेकिन अब इसमें तेजी दर्ज की जा रही है।

जानिए फॉरेन करेंसी असेट्स कितना बढ़ा
रिजर्व बैंक के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा माने जाने वाली फॉरेन करेंसी असेट्स (एफसीए) में बीते सप्ताह 9.078 अरब डॉलर की बढ़त हुई है और यह 505.519 अरब डॉलर हो गया है। डॉलर में विदेशी मुद्रा असेट में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई कमी और बढ़ोतरी के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.30 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 885,057 बिलियन डॉलर
रूस 592,000 बिलियन डॉलर
भारत 572,000 बिलियन डॉलर

जानिए भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू कितना बढ़ी
वहीं बीते हफ्ते भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 1.106 अरब डॉलर बढ़कर 42.89 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। आंकड़ों के अनुसार, स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) 14.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.364 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए हैं। वहीं इसी दौरान अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा मुद्रा भंडार भी 8.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.227 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications