India Forex Reserves: देश का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से बढ़ा है। 30 जून 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 बिलियन डॉलर बढ़कर 595.05 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं इससे पहले के हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ था। वहीं पाक इस मामले में काफी पीछे छूट गया है।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन : 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान : 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड : 898,006 बिलियन डॉलर
- भारत : 595,051 बिलियन डॉलर
- रूस : 582,400 बिलियन डॉलर
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी लेटेस्ट आंंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार 595.05 बिलियन डॉलर हो गया है। यह पिछले हफ्ते 593.2 बिलियन डॉलर था। आरबीआई के अनुसार विदेशी करेंसी एसेट्स 2.53 बिलियन डॉलर के उछाल के साथ 527.79 अरब डॉलर हो गया है।
हालांकि इस दौरान देश के गोल्ड रिवर्ज की वैल्यू में गिरावट आई है। गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 472 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है और अब भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 43.83 बिलियन डॉलर बची है।
आईबीआई के आंकड़ों के अनुसार आईएमएफ के पास मौजूद रिजर्व में 118 मिलियन डॉलर की कमी आई है। अब इस कमी के बाद यह घटकर 5 बिलियन डॉलर रह गया है।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का ऑल टाइम हाई अक्टूबर 2021 को बना था। उस वक्त विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
जहां तक पाकिस्तान की बात है तो इसका विदेशी मुद्रा भंडार बीते हफ्ते 3,536 मिलियन डालर था। वहीं भारत का एक और पड़ौसी श्रीलंका का विदेशी मुद्रा भंडार 3,483 मिलियन डालर था। 194 देशों की सूची में पाकिस्तान का स्थान 113वां और श्रीलंका का स्थान 114वां है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications