नई दिल्ली, सितंबर 26। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 सितंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 1.47 अरब डॉलर कम होकर 639.642 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने आंकड़ों को जारी करते हुए यह जानकारी दी है। इससे पहले के हफ्ते यानी 10 सितंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 1.34 अरब डॉलर घटकर 641.113 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया थाा। हालांकि 3 सितंबर 2021 2021 को खत्म हुए हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर की ऑल टाइम हाई पर पहुंच गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.40 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.42 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 639.642 बिलयन डॉलर
- रूस 619.800 बिलयन डॉलर

ये हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक डाटा में बताया गया है कि 17 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा के भंडार में कमी की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में आई कमी आना रहा है। एफसीए विदेशी मुद्रा भंडार का एक प्रमुख हिस्सा होता है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार देश की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 89.2 करोड़ डॉलर कम होकर 577.986 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई हैं। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्राओं के मूल्य में बढ़ना या कम होने के प्रभाव को शामिल किया जाता है।
स्वर्ण भंडार में आई गिरावट
वहीं समीक्षाधीन हफ्ते में गोल्ड रिजर्व भी 56.7 करोड़ डॉलर घटकर 37.103 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा आईएमएफ में भारत का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 40 लाख डॉलर घटकर 19.434 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। आईएमएफ में भारत का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार 80 लाख डॉलर कम होकर 5.119 अरब डॉलर के स्तर पर आग गया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
