नई दिल्ली, जून 27। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 18 जून को समाप्त हुए हफ्ते में 4.148 अरब डॉलर घटकर 603.933 अरब डॉलर रह गया। बीते हफ्ते ही भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में रिकॉर्ड बनाया था। बीते हफ्ते भारत ने रूस को पीछे छोड़ कर चौथा स्थान हासिल किया था, जो इस गिरावट के बाद भी कायम है। आरबीआई के आंकड़ों में बताया गया है कि देश का गोल्ड रिवर्ज और विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट के चलते विदेशी मुद्रा भंडार घटा है। आइये पहले जानते हैं विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश कौन से हैं।

विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
-चीन 3,362,471 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1,378,467 ट्रिलियन डॉलर
-स्विटरलैंड 1,070,369 ट्रिलियन डॉलर
-भारत 603,933 बिलियन डॉलर
-रूस 595,100 बिलियन डॉलर
जानिए ताजाआंकड़े
11 जून को सप्ताह के में विदेशी मुद्रा भंडार 3.074 अरब डॉलर बढ़कर रिकॉर्ड 608.081 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। आरबीआई की तरफ से दी सूचना के अनुसार समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में 1.918 अरब डॉलर की कमी आई है। इसके बाद एफसीए की वैल्यू 561.540 अरब डॉलर बची है। एफसीए में डॉलर समेत यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं को रखा जाता है। हालांकि इनके मूल्य की गणना डॉलर के रेट के हिसाब से की जाती है।
गोल्ड रिजर्व भी घटा
इससे पहले 18 जून को खत्म सप्ताह के दौरान देश के स्वर्ण भंडार का मूल्य भी 2.170 अरब डॉलर गिरकर 35.931 अरब डॉलर रह गया। वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में एसडीआर यानी विशेष आहरण अधिकार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 1.499 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इसके अलावा, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार भी 4.6 करोड़ डॉलर घटकर 4.965 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications