नई दिल्ली, अगस्त 22। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 13 अगस्त, 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 2.099 अरब डॉलर कम होकर 619.365 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह जानकारी भारतीय रिजर्व बैंक ने दी है। आरबीआई के ताजा आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में इस गिरावट की कारण विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट आना रहा है। वहीं इससे पहले के हफ्ते में भारतीय विदेशी मुद्रा भंडार 88.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 621.464 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.38 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 बिलियन डॉलर
- भारत 619.370 बिलियन डॉलर
- रूस 593.800 बिलियन डॉलर

ये हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट आने की सबसे बड़ी वजह विदेशी मुद्रा संपत्तियों (एफसीए) का घटना रहा है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा हैं। इस दौरान एफसीए 1.358 अरब डॉलर घटकर 576.374 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इसमें डॉलर के लिहाज से बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।
भारत का गोल्ड रिजर्व घटा
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इस दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व 72 करोड़ डॉलर कम होकर 36.336 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास मौजूद विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 70 लाख डॉलर घटकर 1.544 अरब डॉलर रह गया। रिजर्व बैंक ने बताया कि समीक्षाधीन हफ्ते में आईएमएफ के पास मौजूद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.111 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications