नई दिल्ली, जुलाई 24। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से धड़ाम हो गया है। यह लगातार तीसरा हफ्ता है जब इसमें भारी गिरावट दर्ज की गई है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 15 जुलाई 2022 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में 7.541 अरब डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद यह 572.712 अरब डॉलर बचा है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.24 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.31 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.04 ट्रिलियन डॉलर
भारत 572,712 बिलियन डॉलर
रूस 565,300 बिलियन डॉलर
जानिए क्यों कम हुआ विदेशी मुद्रा भंडार
बीते हफ्ते अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये के दाम में काफी गिरावट दर्ज हुई थी। ऐसा पहली बार हुआ कि 1 डॉलर की कीमत 80 रुपये के पार भी चली गई थी। हालांकि अंत में बीते शुक्रवार को, डॉलर के मुकाबले रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 79.90 रुपये प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। रुपये को कमजोर होने से बचाने के लिए रिजर्व बैंक ने ओपन मार्केट ऑपरेशन का सहारा लिया और डॉलर की जमकर बिक्री की।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
पिछले सप्ताह भी घटा था भंडार
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले, 8 जुलाई 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान, विदेशी मुद्रा भंडार 8.062 अरब डॉलर घटकर 580.252 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं इसी महीने 1 जुलाई को भी विदेशी मुद्रा भंडार 5.008 अरब डॉलर घट गया था। उस समय अपना विदेशी मुद्रा भंडार 588.314 अरब डॉलर पर था।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार में क्या घटा
8 जुलाई 2022 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का घटना रहा है। यह कुल मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होता है। इसके अलावा गोल्ड रिजर्व भंडार भी कम हुआ है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 6.527 अरब डॉलर घटकर 511.562 अरब डॉलर बचा है। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्य वृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
जानिए गोल्ड रिजर्व कितना घटा
आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य सप्ताह में गोल्ड रिजर्व का मूल्य भी 83 करोड़ डॉलर घटकर 38.356 अरब डॉलर बचा है। समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 15.5 करोड़ डॉलर घटकर 17.857 अरब डॉलर बचा है। आईएमएफ में रखे मुद्रा भंडार भी 2.9 करोड़ डॉलर घटकर 4.937 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 23 मार्च को सोने की कीमतों में फिर से जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 24 मार्च को सोने की कीमतों में फिर बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 24 मार्च को चांदी की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 22 मार्च को सोना खरीदने का प्लान है? जानें आज गोल्ड सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 23 मार्च को चांदी की कीमतों में गिरावट! 45,000 टूटा भाव, जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: लगातार गिरावट के बाद 20 मार्च को सोने की कीमतों में भारी उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 22 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: 25 मार्च को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जबरदस्त उछाल! जानिए 24, 22k, 18k गोल्ड रेट

Bank Holiday Today: आज बैंक खुले हैं या बंद? एक क्लिक में जान लें राम नवमी से कब तक बैंक हॉलिडे शेड्यूल

Gold Rate Today: 21 मार्च को अगर सोना खरीदने का प्लान है तो पहले जानें 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 25 मार्च को चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी, ₹20,000 उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications