
India's foreign exchange reserves increased rapidly : भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 17 मार्च 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 12.798 अरब डॉलर (करीब 1 लाख करोड़ रुपये) बढ़कर 572.801 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। यह जानकारी रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी की गई है। वहीं इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.39 अरब डॉलर कम होकर 3 महीने के निचले स्तर 560.003 अरब डॉलर पर आ गया था। वहीं पिछले अक्टूबर 2021 में विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के ऑल टाइम हाई पर चला गया था।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

ये हैं आंकड़े
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 17 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 10.485 अरब डॉलर बढ़कर 505.348 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। डॉलर में अभिव्यक्त किये की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.13 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 850,980 बिलियन डॉलर
रूस 585,800 बिलियन डॉलर
भारत 572,801 बिलियन डॉलर
गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी बढ़ी
आरबीआई के अनुसार गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी बीते हफ्ते बढ़ी है। इसमें 2.187 अरब डॉलर बढत आई है और इसकी टोटल वैल्यू 44.109 अरब डॉलर हो गई है। इसके अलावा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) भी 9.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.219 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.125 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
