नई दिल्ली, जून 20। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले काफी समय से बहुत ही तेजी से बढ़ रहा है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में बतया गया है कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार 608.081 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है। इसी के साथ भारत विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में चौथे स्थान पर आ गया है। भारत ने रूस को पांचवे स्थान पर कर दिया है, और खुद चौथे स्थान पर आ गया है।

लगातार 10 हफ्ते से बढ़ रहा विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार 10वें सप्ताह बढ़ा है। इस प्रकार से यह बीते हफ्ते बढ़कर 608.081 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 11 जून को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा का देश का भंडार 3.07 अरब डॉलर बढ़कर 608.08 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं इससे पहले 4 जून 2021 को समाप्त हफ्ते में यह 6.84 अरब डॉलर बढ़कर 605.01 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में ये हैं टॉप 5 देश
-चीन 3.36 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1.37 ट्रिलियन डॉलर
-स्विजरलैंड 1.07 ट्रिलियन डॉलर
-इंडिया 608.081 बिलियन डॉलर
-रूस 604.800 बिलियन डॉलर
ये हैं विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 11 जून को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.57 अरब डॉलर बढ़कर 563.46 अरब डॉलर के स्तर पर आ गईं। वहीं इस दौरान गोल्ड रिजर्व 49.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.10 अरब डॉलर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 1.10 करोड़ डॉलर की बढ़त के साथ 5.01 अरब डॉलर हो गई है। वहीं विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर घटकर 1.51 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
