India Forex Reserve: ट्रम्प टैरिफ के चलते दुनियाभर की अर्थव्यवस्था में मचे उथल-पुथल के बीच भारत लगातार तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। इस बीच भारत ने टैरिफ के असर को बेअसर करते हुए दनादन एक्सपोर्ट किए हैं और भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा अर्जित किए हैं। इसके साथ एक बार फिर से देश का विदेशी मुद्रा भंडार $700 बिलियन के पार पहुंच गया है।

यही कारण है कि वैश्विक अनिश्चितताओं और अमेरिकी डॉलर की अस्थिरता के बीच भारत के विदेशी मुद्रा भंडार से एक बेहद सकारात्मक खबर सामने आई है। लंबे समय बाद फॉरेक्स रिजर्व में ऐसा जोरदार उछाल देखा गया है, जिसने अर्थव्यवस्था को मजबूत संकेत दिए हैं और बाजार का भरोसा बढ़ाया है।
3 महीने के ऊच्च स्तर पर फॉरेक्स रिजर्व
भारतीय रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 16 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार $14.17 बिलियन बढ़कर कुल $701.36 बिलियन पर पहुंच गया। यह 17 अक्टूबर, 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है, जो वर्तमान में भारत की बाहरी आर्थिक स्थिति की मजबूत तस्वीर प्रस्तुत करता है।
जानकारों का मानना है कि 7 मार्च, 2025 के बाद यह सबसे बड़ा फॉरेक्स रिजर्व है। यह वृद्धि ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक बाजारों में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। ऐसे चुनौतीपूर्ण माहौल में, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के लिए आर्थिक सुरक्षा कवच का कार्य करता है।
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (FCA) इस भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा हैं, जिन्होंने आलोच्य सप्ताह में $9.652 बिलियन की बढ़ोतरी दर्ज की। इसके साथ ही FCA का स्तर $560.518 बिलियन पर पहुंच गया। इन परिसंपत्तियों में अमेरिकी डॉलर के अलावा यूरो, जापानी येन और ब्रिटिश पाउंड जैसी अन्य प्रमुख मुद्राएं भी शामिल हैं, जिनका मूल्य डॉलर के मुकाबले आंका जाता है।
रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा स्वर्ण भंडार
इस सप्ताह देश के स्वर्ण भंडार ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। $4.623 बिलियन की बढ़ोतरी के साथ, कुल सोना भंडार $117.454 बिलियन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यह स्थिति दिखाती है कि अनिश्चित वैश्विक माहौल में भी सोना एक विश्वसनीय और सुरक्षित संपत्ति बना हुआ है।
हालांकि, सभी घटकों में वृद्धि दर्ज नहीं हुई। विशेष आहरण अधिकार (SDR) $3.5 करोड़ घटकर $18.704 बिलियन रह गया। इंटरनेशनल मोनेटरी फंड (IMF) के पास भारत की आरक्षित निधि भी $70.3 मिलियन कम होकर $4.684 बिलियन पर आ गई।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
