नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 3 जुलाई को खत्म सप्ताह के दौरान 6.47 अरब डॉलर की बढ़त के साथ 513.25 अरब डॉलर के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के ताजा रिकॉर्ड में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले 26 जून को खत्म हुए हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.27 अरब डॉलर बढ़कर 506.84 अरब डॉलर पर पहुंचा था। वहीं 5 जून को खत्म हफ्ते में पहली बार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 500 अरब डॉलर के स्तर से ऊपर गया था। उस समय यह 8.22 अरब डॉलर की जोरदार वृद्धि के साथ 501.70 अरब डॉलर पहुंचा था।

ये हैं आरबीआई के आंकड़े
विदेशी मुद्रा भंडार में 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में आई तेजी का कारण कुल मुद्रा भंडार का महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियों का बढ़ना है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा आस्तियां 5.66 अरब डॉलर बढ़कर 473.26 अरब डॉलर हो गईं।
गोल्ड भंडार में भी हुई बढ़ोतरी
रिजर्व बैंक के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते में स्वर्ण आरक्षित भंडार 49.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.02 अरब डॉलर हो गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़े दिखाते हैं कि समीक्षाधीन हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर बढ़कर 1.45 अरब डॉलर हो गया, जबकि आईएमएफ में देश का आरक्षित मुद्रा भंडार 25.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.52 अरब डॉलर हो गया।
रिलायंस का भी योगदान
रिलायंस ग्रुप की कंपनी रिलायंस जियो में हाल ही में कंपनी ने करीब सवा लाख करोड़ रुपये की हिस्सेदारी विभिन्न चरणों में बेची गई है। ऐसे में यह पेमेंट अब आना शुरू हो गया है। यह पेमेंट विदेशी मुद्रा में ही आता है, जो बाद में भारतीय मुद्रा में बदला जाता है। ऐसे में करीब 70 हजार करोड़ रुपये की पेमेंट मिलने से देश के विदेशी मुद्रा भंडार में काफी योगदान इन हफ्तों में दिख रहा है, जो अभी आगे भी कुछ हफ्ते तक दिख सकता है।
यह भी पढ़ें : नया धमाका : खुलेंगे Jio पेट्रोल पंप, जानें लेने का तरीका
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
