नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 12 मार्च 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 1.739 अरब डॉलर बढ़कर 582.037 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को यहां आंकड़े जारी कर यह जानकारी प्रदान की है। इससे पहले 5 मार्च को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.255 अरब डॉलर कम होकर 580.299 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में 590.185 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर तक गया था।

ये हैं आरबीआई के आंकड़े
रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार 12 मार्च को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में बढ़त की वजह से विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त आई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा होती है। भारतीय रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 1.409 अरब डॉलर बढ़कर 541.022 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए को दर्शाया तो डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा संपत्तियां भी शामिल होती हैं।
गोल्ड रिजर्व में हुई बढ़त
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पिछले सप्ताह की गिरावट के बाद भारत के स्वर्ण भंडार का मूल्य 33.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.551 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। हालांकि भारत को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ में मिला विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 1.501 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ के पास भारत का आरक्षित मुद्रा भंडार करीब 20 लाख घटकर 4.963 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
