नई दिल्ली, जून 6। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 28 मई, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 5.271 अरब डॉलर बढ़कर 598.165 अरब डॉलर के नए रेकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों में यह जानकारी उपलब्ध कराई गई है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 21 मई, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 2.865 अरब डॉलर बढ़कर 592.894 अरब डॉलर हो गया था।
इन देशों को पास सबसे बड़ा मुद्रा भंडार
-चीन 3.33 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1.37 ट्रिलियन डॉलर
-स्विटरलैंड 1.07 ट्रिलियन डॉलर
-रूस 605.90 बिलियन डॉलर
-भारत 598.165 बिलियन डॉलर

ये भी जानिए
14 मई, 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं शुक्रवार को दूसरे द्वैमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए रिजर्व बैंक के गवर्नर शशिकांत दास ने कहा कि विदेशीमुद्रा भंडार इस समय संभवत: 600 अरब डॉलर के स्तर को पार कर चुका है। हालांकि यह 600 बिलियन डालर के स्तर पर तो नहीं आया है, लेकिन उसके काफी करीब आ चुका है।
जानिए क्या क्या बढ़ा
28 मई को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि खास तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने से हुई है। यह कुल मुद्राभंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक तौर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 5.01 अरब डॉलर बढ़कर 553.529 अरब डालर के स्तर पर आ गई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में व्यक्त की जाती हैं। इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में अंकित सम्पत्तियां भी शामिल हैं।
गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
आलोच्य सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 26.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.106 अरब डालर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.515 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार 50 लाख डॉलर घटकर 5.016 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
