नई दिल्ली। कोरोना काल में जहां कारोबार प्रभावित हो रहा है, वहीं भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बीते हफ्ते यह रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। 28 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 3.883 अरब डॉलर बढ़कर 541.431 अरब डॉलर के अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 21 अगस्त को खत्म हुए सप्ताह के दौरान 2.296 अरब डॉलर बढ़कर 537.548 अरब डॉलर हो गया था।

देश के रिजर्व में विदेशी मुद्रा बढ़ी
देश के विदेशी मुद्रा भंडार में डॉलर सहित विदेशी कंरेंसी और गोल्ड रिजर्व होता है। बीते हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का मुख्य कारण जहां विदेशी मुद्रा की वैल्यू का बढ़ना रहा है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा है। समीक्षाधीन अवधि में देश की विदेशी मुद्रा आस्तियां 3.925 अरब डॉलर बढ़कर 498.094 अरब डॉलर हो गयीं हैं।
स्वर्ण भंडार घटा
वहीं रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस दौरान देश का स्वर्ण भंडार 6.4 करोड़ डॉलर घटकर 37.2 अरब डॉलर रह गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार 1.481 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रहा। वहीं इस दौरान आईएमएफ के पास देश का आरक्षित मुद्रा भंडार 2.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.657 अरब डॉलर हो गया।
विदेशी निवेशकों का भारत पर भरोसा कायम
आंकड़ों के अनुसार भारत पर विदेशी निवेशकों का भरोसा कायम है। बीते अगस्त 2020 में ही विदेशी निवेशकों ने भारत में करीब 6 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है। वहीं रिलायंस जियो ने भी विदेशी निवेशकों से भारी फंडिग ली है। इनसे भी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा है।
यह भी पढ़ें : SSY स्कीम : खोले खाता, बेटी को मिल जाएगा 60 लाख रुपये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!

ऑटो सेल्स डेटा: मारुति-टाटा की रफ्तार पर टिकी नजर, आज इन शेयरों में दिखेगी बड़ी हलचल



Click it and Unblock the Notifications
