नई दिल्ली, मई 2। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते 23 अप्रैल 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में 1.701 अरब डॉलर बढ़कर 584.107 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़े जारी कर यह जानकारी दी है। इस जानकारी के मुताबिक, इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.193 अरब डॉलर बढ़कर 582.406 अरब डॉलर पर आ गया था। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 29 जनवरी 2021 को 590.185 अरब डॉलर की सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचा था।

जानिए क्यों हुई यह बढ़ोत्तरी
आंकड़ों के मुताबिक, 23 अप्रैल 2021 को खत्म सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में होने वाली बढ़ोतरी मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने के कारण से हुई है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का एक मुख्य हिस्सा होता है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 1.062 अरब डॉलर बढ़कर 541.647 अरब डॉलर पर पहुंच गईं हैं।
सोने का भंडार भी बढ़ा
विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डॉलर में बताई जाती हैं। हालांकि इसमें डॉलर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में होने वाली घटबढ़ को भी शामिल किया जाता है। यह सकल विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा होता है। सोने का आरक्षित भंडार इस दौरान 61.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 35.969 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
जानिए आईएमएफ में हाल
वहीं अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 70 लाख डालर बढ़कर 1.505 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं, आईएमएफ के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति 1.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.987 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
