Know the latest foreign exchange reserves figures of India: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम हो रहा है। इस बार लगातार चौथा सप्ताह है, जब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कम हुआ है। बीते 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 4 अरब डॉलर कम हुआ है। वहीं इससे 1 सप्ताह पहले भी विदेशी मुद्रा भंडार में 2.33 अरब डॉलर की कमी आई थी।
रिजर्व बैंक की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 29 सितंबर 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के विदेशी मुद्रा भंडार 3.794 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है। इस गिरावट के बाद देश का विदेशी मुद्रा भंडार घट कर 586.908 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है।

जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।
वहीं इससे एक सप्ताह पहले यानी 22 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.33 बिलियन डॉलर की गिरावट आई थी। जहां तक ऑल टाइम हाई की बात है तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर 2021 में 645 अरब डॉलर के सबसे ऊंचे स्तर पर था।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) घटी हैं। बीते 29 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान एफसीए में 3.127 बिलियन डॉलर की कमी आई है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान भी इसमें 2.552 बिलियन डॉलर की कमी आई थी। अब भारत का एफसीए 520.236 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन : 3.11 ट्रिलियन डॉलर
- जापान : 1.23 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड : 876,985 बिलियन डॉलर
- भारत : 586.908 बिलियन डॉलर
- रूस : 576,000 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
वहीं इस दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में भी कमी आई है। समीक्षाधनी सप्ताह में गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 576 मिलियन डॉलर की कमी आई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 307 मिलियन डॉलर की बढ़त हुई थी। अब देश के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 43.731 बिलियन डॉलर है।
इसी दौरान रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार में कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 74 मिलियन डॉलर घट कर 17.939 बिलियन डॉलर रह गया। इससे एक सप्ताह पहले इसमें 79 मिलियन डॉलर की कमी आई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी दर्ज हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 18 मिलयन डालर की कमी दर्ज हुई है। अब यह घट कर 5.002 बिलयन डालर बचा है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications