
Forex reserves of india: इंडिया का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अप्रैल 2023 को खत्म् हुए हफ्ते के दौरान कम हो गया है। इस दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.164 अरब डॉलर घटकर 584.248 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इसके अलावा इस दौरान देश के गोल्ड रिवर्ज की वैल्यू भी 2.4 करोड़ डॉलर कम होकर 46.151 अरब डॉलर बची है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड 899,627 बिलियन डॉलर
- रूस 597,100 बिलियन डॉलर
- भारत 586,412 बिलियन डॉलर
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।
समीक्षाधनी हफ्ते के एक हफ्ते पहले देश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.657 अरब डॉलर बढ़कर 586.412 अरब डॉलर हो गया था। वहीं भारत का विदेशी मुदा भंडार ने अक्टूबर 2021 में 645 अरब डॉलर का ऑल टाइम हाई बनाया था।
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 21 अप्रैल 2023 को खत्म् हुए हफ्ते के दौरान मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा एसेट्स में 2.146 अरब डॉलर कमी और इसका घटकर 514.489 अरब डॉलर रह जाना रहा है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा एसेट्स में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार देश के गोल्ड रिवर्ज की वैल्यू आलोच्य सप्ताह में 2.4 करोड़ डॉलर कम होकर 46.151 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। वहीं आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.431 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा देश का मुद्रा भंडार 1.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.176 अरब डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications