
Latest position of India's foreign exchange reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 मई 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान 6.052 अरब डॉलर कम होकर 593.47 अरब डॉलर बचा है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से यह जानकारी दी गई है।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।
इससे पहले 2 हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने के बाद इस बार गिरावट दर्ज हुई है। इससे पिछले सप्ताह, देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.5 अरब डॉलर बढ़कर करीब 600 अरब डॉलर के स्तर पर चला गया था।
अक्टूबर 2021 में, भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था। वैश्विक घटनाओं के कारण पैदा हुए दबावों के बीच रिजर्व बैंक ने रुपये के बचाव के लिए मुद्रा भंडार का उपयोग किया था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.26 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड 894,000 बिलियन डॉलर
- भारत 593,477 बिलियन डॉलर
- रूस 589,300 बिलियन डॉलर
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 19 मई को समाप्त सप्ताह में, मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा, विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.654 अरब डॉलर घटकर 524.945 अरब डॉलर रह गया। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

रिजर्व बैंक ने कहा कि गोल्ड रिजर्व का मूल्य आलोच्य सप्ताह में 1.227 अरब डॉलर घटकर 45.127 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 13.7 करोड़ डॉलर घटकर 18.27 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में रखा देश का मुद्रा भंडार 3.5 करोड़ डॉलर घटकर 5.13 अरब डॉलर रह गया।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications