India Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर भारी गिरावट दर्ज हुई है। 8 सितंबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 5 अरब डॉलर की कमी देखने को मिली। इस गिरावट के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 593.90 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। वहीं 1 सितंबर 2023 को खत्म सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 598.897 बिलियन डॉलर रहा था।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

आरबीआई ने विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े जारी किए हैं। इसके मुताबिक 8 सितंबर, 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.99 अरब डॉलर घटकर 593.90 बिलियन डॉलर पर आ गया। आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स में 4.26 अरब डॉलर की कमी आई है।
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 8 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 4.26 अरब डॉलर घटकर 526.43 अरब डॉलर बचा है। डॉलर में अभिव्यक्त की जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
वहीं गोल्ड रिजर्व 554 मिलियन डॉलर की कमी के साथ 44.38 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया। इसी दौरान आईएमएफ के रिजर्व में 39 मिलियन डॉलर की कमी आई है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन : 3.16 ट्रिलियन डॉलर
- जापान : 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड : 898,588 बिलियन डॉलर
- भारत : 593,904 बिलियन डॉलर
- रूस : 583,500 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications