
Forex Reserve : रिजर्व बैंक ने भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के गिरावट की जानकारी दी है। इस जानकारी के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार 24 फरवरी 2023 को 325 मिलियन डॉलर घटकर 560.942 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। बीते 4 सप्ताह से लगातार भारत का विदेशी मुद्रा भंडार कम हो रहा है। इस दौरान यह करीब 15 बिलियन डॉलर कम हो चुका है।
आरबीआई की तरफ से दी जानकारी के अनुसार 24 फरवरी 2023 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 325 मिलियन डॉलर कम होकर 560.94 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं उसके पहले हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 561.27 अरब डॉलर के स्तर पर था। इसी अवधि में विदेशी करेंसी एसेट्स 166 मिलियन डॉलर घटकर 495.906 अरब डॉलर बचा है। इसी अवधि में गोल्ड रिजर्व में 66 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज हुई है। गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 41.751 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। इसी दौरान एसडीआर में 80 मिलियन डॉलर की कमी आई। यह 18.187 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आईएमएफ के पास जमा रिजर्व में 12 मिलियन डॉलर की कमी आई है। अब यह कम होकर 5.098 अरब डॉलर रह गया है।


मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.18 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.25 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 850,980 बिलियन डॉलर
रूस 580,700 बिलियन डॉलर
भारत 560,942 बिलियन डॉलर
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications