नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 4.483 अरब अमेरिकी डॉलर की बढ़त के साथ 585.324 अरब डॉलर की ऊंचाई पर पहुंच गया है। विदेशी मुद्रा भंडार का यह स्तर एक रिकॉर्ड है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई है। यह आंकड़े 1 जनवरी 2021 को खत्म हुए हफ्ते के लिए जारी किया थे। इससे पिछले 25 दिसंबर 2020 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 290 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 580.841 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

एफसीए में हुई बढ़ोत्तरी
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) का बढ़ना रहा है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्सा होता है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार एफसीए 4.168 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 541.642 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। फॉरेन करेंसी एसेट्स की डॉलर की टर्म में गणना होती है। इसमें फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में रखे गैर-अमेरिकी यूनिट्स जैसे यूरो, पाउंड और येन में बढ़ोतरी और गिरावट का असर शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व भी बढ़ा
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन हफ्ते में गोल्ड रिजर्व 315 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 37.026 अरब डॉलर पर पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएएमएफ) के पास मौजूद स्पेशल ड्राइंग राइट्स में कोई बदलाव नहीं आया है। यह 1.510 अरब डॉलर पर बना रहा है। आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान आइ्रएमएफ के पास देश के भंडार की स्थिति भी पिछले हफ्ते के समान 5.145 अरब डॉलर पर रही।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
