नई दिल्ली, जुलाई 11। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 जुलाई 2021 को खत्म हुए सप्ताह में 1.013 बिलियन डॉलर बढ़़कर 610.012 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार एक नया रिकॉर्ड है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों में जानकारी सामने आई है। वहीं इससे पहले 25 जून को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.066 बिलियन डॉलर बढ़कर 608.999 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा के मामले में टॉप 5 देश
-चीन 3.36 ट्रिलयन डॉलर
-जापान 1.37 ट्रिलयन डॉलर
-स्विटरलैंड 1.07 ट्रिलयन डॉलर
-भारत 610.01 बिलियन डॉलर
-रूस 590.70 बिलियन डॉलर

जानिए कहां बढ़ा मुद्रा भंडार
आलोच्य सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) में बढ़त के चलते विदेशी मुद्रा भंडार ने रिकॉर्ड बढ़त दर्ज हुई है। इसी के चलते भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से रिकॉर्ड स्तर बनाने में सफल रहा है। आरबीआई के अनुसार बीते सप्ताह के दौरान एफसीए 748 मिलियन डॉलर बढ़कर 566.988 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में डॉलर समेत यूरो, पाउंड और येन सहित कई विदेशी मुद्राएं शामिल होती है, हालांकि इनके मूल्य की गणना डॉलर के हिसाब से की जाती है।
जानिए भारत का गोल्ड रिजर्व कितना बढ़ा
बीते हफ्ते भारत का गोल्ड रिजर्व करीब 76 मिलियन डॉलर बढ़कर 36.372 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा 2 जुलाई 2021 को खत्म हुए हफ्ते में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से विशेष आहरण अधिकार 49 मिलियन डॉलर की बढ़त के साथ 1.548 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गए। आरबीआई की तरफ से दिए डाटा के अनुसार आईएमएफ के साथ आलोच्य सप्ताह (2 जुलाई को समाप्त सप्ताह) देश की रिजर्व पोजिशन 139 मिलियन डॉलर बढ़कर 5.105 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गई है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
