Latest data of India's foreign exchange reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार को बीते दिनों झटका लगा है। रिजर्व बैंक की तरफ जारी आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर को खत्म हुए हफ्ते के भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 867 मिलियन डालर कम हो गया है। वहीं इससे 1 हफ्ते पहले भी इसमें 4.992 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई थी। 15 सितंबर की गिरावट के बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार घटकर 593.037 बिलियन डॉलर रह गया है। वहीं इसी दौरान पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 10.75 करोड़ डॉलर बढ़ा है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन: 3.16 ट्रिलियन डॉलर
- जापान: 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड: 898,588 बिलियन डॉलर
- भारत: 593,037 बिलियन डॉलर
- रूस: 576,700 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां घटी हैं। बीते 15 सितंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान एपसीए में 511 मिलियन डॉलर की कमी आई थी। इसके आद एफसीए की वैल्यू 525.915 बिलियन डॉलर रह गई है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
वहीं इसी दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी घटी है। इस सप्ताह गोल्ड रिजर्व में 384 मिलियन डॉलर की गिरावट आई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 554 मिलियन डॉलर की गिरावट आई थी। इस वक्त भारत के गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 44 बिलियन डॉलर बची है।
हालांकि इस दौरान रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 32 मिलियन डॉलर बढ़ कर 18.092 बिलियन डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले के सप्ताह के दौरान इसमें 134 मिलियन डॉलर की कमी दर्ज हुई थी। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखे हुए मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 4 मिलियन डॉलर की कमी हुई। अब यह घट कर 5.03 बिलियन डॉलर बचा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications