नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 21 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.296 अरब डॉलर बढ़कर 537.548 अरब डॉलर के स्तर पर पहुंच गया है। वहीं स्वर्ण भंडार 33.1 करोड़ डॉलर घटकर 37.264 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। विदेशी मुद्रा भंडार इससे पहले 14 अगस्त को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.939 अरब डॉलर घटकर 535.252 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।

जानिए क्या बढ़ा
विदेशी मुद्रा भंडार इससे भी पहले 7 अगस्त 2020 को समाप्त सप्ताह में 3.623 अरब डॉलर बढ़ककर 538.191 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों का बढ़ना रहा है, जो विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा होती हैं। समीक्षाधीन अवधि में देश की विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.618 अरब डॉलर बढ़कर 494.168 अरब डॉलर के बराबर थीं। विदेशी मुद्रा आस्तियों का मूल्य डालर के प्रवाह के साथ-साथ भंडार में मौजूद यूरो, पाउंड और येन जैसी मुद्राओं की डॉलर के साथ विनिमय दर में उतार चढ़ा से भी प्रभावित होता है।
जानिए कितना घटा स्वर्ण भंडार
इसी समयावधि के दौरान भारत का स्वर्ण भंडार 33.1 करोड़ डॉलर घटकर 37.264 अरब डॉलर रह गया। वहीं देश का अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.481 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान आईएमएफ के पास देश का आरक्षित मुद्रा भंडार भी 60 लाख डॉलर बढ़कर 4.634 अरब डॉलर हो गया।
क्या होता है विदेशी मुद्रा भंडार
विदेशी मुद्रा भंडार किसी भी देश के केंद्रीय बैंक में रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां होती हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी देनदारियों का भुगतान कर सकें। विदेशी मुद्रा भंडार को एक या एक से अधिक मुद्राओं में रखा जाता है। ज्यादातर डॉलर और कुछ हद तक यूरो में विदेशी मुद्रा भंडार रखा जाता है। विदेशी मुद्रा भंडार को फॉरेक्स रिजर्व या एफएक्स रिजर्व भी कहते हैं। कुल मिलाकर विदेशी मुद्रा भंडार में केवल विदेशी बैंक नोट, विदेशी बैंक जमा, विदेशी ट्रेजरी बिल और अल्पकालिक और दीर्घकालिक विदेशी सरकारी प्रतिभूतियां शामिल होनी चाहिए। हालांकि, सोने के भंडार, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर), और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा राशि भी विदेशी मुद्रा भंडार का हिस्सा होता हैं।
यह भी पढ़ें : बजाज फाइनेंस : 4000 रुपये को बना दिया ढाई करोड़ रु से ज्यादा
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications