नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 183 मिलियन अमेरिकी डॉलर और बढ़कर 560.715 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई के स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने यह आंकड़ा 30 अक्टूबर 2020 को खत्म हुए हफ्ते के लिए जारी किया है। इससे पिछले हफ्ते यानी 23 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.412 अरब डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 560.532 अरब डॉलर हो गया था।

एफसीए में हुई बढ़ोत्तरी
समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी की वजह फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) में इजाफा रहा, जो कुल रिजर्व का बड़ा हिस्सा है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक, एफसीए 815 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 518.339 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। फॉरेन करेंसी एसेट्स को डॉलर की टर्म में देखा जाता है। इसमें फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में रखे गैर अमेरिकी यूनिट्स जैसे यूरो, पाउंड और येन में बढ़ोतरी और गिरावट के असर को शामिल किया जाता है।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार में स्वर्ण का हिस्सा
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते में स्वर्ण भंडार 601 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 36.259 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास मौजूद स्पेशल ड्राइंग राइट्स 6 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 1.482 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। आंकड़ों के मुताबिक, समीक्षाधीन हफ्ते के दौरान आईएमएफ के पास देश के भंडार की स्थिति भी 25 मिलियन डॉलर घटकर 4.636 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
