नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 22 जनवरी 2021 को खत्म हुए हफ्ते में 1.091 अरब डॉलर बढ़कर 585.334 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह बताया गया है। इन आंकड़ों के मुताबिक, इससे पहले 15 जनवरी 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.839 अरब डॉलर घटकर 584.242 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। बीते 8 जनवरी 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 586.082 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था।

मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ीं
रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) का बढ़ना के चलते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक बड़ा हिस्सा होती हैं।
विदेशी मुद्रा भंडार में स्वर्ण भंडार का हिस्सा
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 68.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 542.192 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए को डॉलर में दर्शाया जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्रा सम्पत्ति को भी शामिल किया जाता है। आंकड़ों के अनुसार, 22 जनवरी 2021 को खत्म हुए सप्ताह के दौरान देश के स्वर्ण भंडार की वैल्यू 39.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.459 अरब डॉलर हो गई है।
विशेष आहरण अधिकार
भारत को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 10 लाख डॉलर बढ़कर 1.513 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 70 लाख डॉलर बढ़कर 5.171 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
