मुंबई। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में 3.108 अरब डॉलर और बढ़कर 516.362 अरब डॉलर के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया। इससे पहले, 3 जुलाई को समाप्त सप्ताह में मुद्रा भंडार 6.416 अरब डॉलर बढ़कर 513.54 अरब डॉलर हो गया था। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 5 जून को समाप्त सप्ताह में पहली बार 500 अरब डालर के पार निकला था। उस समय यह 8.223 अरब डॉलर बढ़कर 501.703 अरब डॉलर पर पहुंचा था।

विदेशी मुद्रा भंडार की अब यह है स्थिति
10 जुलाई को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि का कारण विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए) में वृद्धि है। कुल भंडार में इसकी हिस्सेदारी सर्वाधिक है। रिजर्व बैंक यानी आरबीआई के आंकड़े के अनुसार आलोच्य सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.372 अरब डॉलर बढ़कर 475.635 अरब डॉलर पर पहुंच गई।
गोल्ड का रिजर्व भी बढ़ा
आरबीआई के अनुसार इस दौरान स्वर्ण भंडार 71.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 34.729 अरब डॉलर रहा। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 50 लाख डॉलर बढ़कर 1.453 अरब डॉलर रहा।आलोच्य सप्ताह में देश का अंतरराष्टीय मुद्राकोष के पास भंडार भी 1.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.545 अरब डॉलर हो गया।
कोरोना कॉल में खूब बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
देश का विदेशी मुद्रा भंडार कोरोना महामारी के दौरान भी तेजी से बढ़ा है। इस दौरान देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस में जमकर विदेशी निवेश हुआ है। इस दौरान रिलायंस जियो में 20 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश आया है। यह पैसा भी देश का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा रहा है। वहीं भारत का आयात इस बीच तेजी से घटा है, जिससे कम विदेशी खर्च हो रही है। यह कारण हैं, जिनके चलते भारत का विदेशी मद्रा भंडार तेजी से बढ़ रहा है।
यह भी पढ़ें : बजाज फाइनेंस : 4000 रुपये को बना दिया ढाई करोड़ रु से ज्यादा
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications