
Latest figures of India's foreign exchange reserves: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 हफ्ते के गिरावट के बाद फिर से बढ़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार में 6.306 अरब डॉलर ( 50,000 करोड़ रुपये) की बढ़त दर्ज हुई है। इस बढ़त के साथ यह 584.755 अरब डॉलर हो गया है। इस बात की जानकारी आरबीआई ने दी है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास जितना ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, 7 अप्रैल 2023 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा आस्तियां 4.74 अरब डॉलर बढ़कर 514.431 अरब डॉलर हो गईं है। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पाउंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
आरबीआई ने बताया है कि इस दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू भी 1.496 अरब डॉलर बढ़कर 46.696 अरब डॉलर हो गई है। वहीं विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 5.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.45 अरब डॉलर हो गया। इसी दौरान आईएमएफ के पास रखा मुद्रा भंडार 1.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.178 अरब डॉलर हो गया।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.25 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 899,627 बिलियन डॉलर
रूस 600,800 बिलियन डॉलर
भारत 584,755 बिलियन डॉलर
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications