
Latest figures of India's foreign exchange reserves : भारत के विदेश मुद्रा भंडार में लगातार चार सप्ताह की गिरावट के बाद वृद्धि दर्ज की गई है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 24 फरवरी को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 1.46 अरब डॉलर बढ़कर 562.4 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं इससे पहले के 4 सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 15.8 अरब डॉलर कम हो गया था।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

जानिए विदेशी मुद्रा भंडार के आंकड़े
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, 24 फरवरी को खत्म हुए सप्ताह से पहले वाले सप्ताह में विदेश मुद्रा भंडार में 325 मिलियन डॉलर कम हो गया था। वहीं उससे हपले के हफ्ते में यह कमी 5.68 अरब डॉलर की रही थी। विदेशी मुद्रा भंडार में सबसे ज्यादा कमी 10 फरवरी को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान आई थी। उस दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 8.32 अरब डॉलर कम होकर 566.95 अरब डॉलर बचा था।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.13 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 850,980 बिलियन डॉलर
रूस 578,400 बिलियन डॉलर
भारत 562,400 बिलियन डॉलर
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
