
Forex Reserve update: भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से बढ़ा है। बीते 14 अप्रैल को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.65 अरब डॉलर बढ़ा है। इसके साथ ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 9 माह के टॉप पर आ गया है। इससे पहले, 7 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी विदेशी मुद्रा भंडार 6.3 अरब डालर बढ़ा था।
आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक बीते 14 अप्रैल 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 1.65 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ यह बढ़कर 586.41 अरब डॉलर हो गया है।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।
रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 14 अप्रैल 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान फॉरेन करेंसी असेट भी बढ़ा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 2.20 अरब डॉलर बढ़कर 516.635 अरब डॉलर पर पहुंच गया है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.27 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 899,627 बिलियन डॉलर
रूस 600,200 बिलियन डॉलर
भारत 586,412 बिलियन डॉलर
उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

वहीं आलोच्य सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार की वैल्यू घटी है। बीते 14 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 52.1 करोड़ डॉलर घट कर 46.125 अरब डॉलर बची है। वहीं भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार में भी कमी हुई है।
समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 18.412 अरब डॉलर घटकर 18.412 अरब डॉलर तक घट गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 1.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.19 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications