नई दिल्ली, नवंबर 7। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार एक बार फिर से बढ़ा है। बीते 29 अक्टूबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा का भंडार करीब 2 बिलियन डॉलर बढ़ा है। विदेशी मुद्रा भंडार में दर्ज हुई यह बढ़ोतरी विदेशी मुद्रा संपत्ति और गोल्ड रिजर्व के मूल्य के बढ़ने के चलते हुई है। इस बढ़त के साथ ही भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 642.019 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह जानकारी रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों में सामने आई है।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
- चीन 3,373,016 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1,409,309 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1,087,774 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 642,019 बिलियन डॉलर
- रूस 621,600 बिलियन डॉलर

पहले गिरा था विदेशी मुद्रा भंडार
समीक्षाधीन सप्ताह के पहले यानी 22 अक्टूबर 2021 को विदेशी मु्द्रा भंडार में गिरावट आई थी। उस वक्त विदेशी मुद्रा भंडार में करीब 908 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज की गई थी। इस गिरावट के बाद विदेशी मुद्रा भंडार कम होकर 640.1 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं विदेशी मुद्रा भंडार 3 सितंबर 2021 को को खत्म हुए हफ्ते में 642.453 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया था।
ये हैं आरबीआई के आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा संपत्ति, जोकि विदेशी मुद्रा भंडार का एक मुख्य हिस्सा होता है, उसमें बढ़त आई है। विदेशी मुद्रा संपत्ति में 1.363 अरब डॉलर की बढ़त दर्ज हुई है। इसके चलते यह बढ़कर 578.462 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। विदेशी मुद्रा संपत्ति में डॉलर के अलावा भी अन्य देशों की करेंसी भी रहती है, जिसमें बढ़ोतरी या गिरावट का प्रभाव भी इस पर पड़ता है। आरबीआई ने अपने नवीनतम आंकड़ों में बताया है कि, समीक्षाधीन हफ्ते में गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 572 मिलियन डॉलर बढ़कर 39.012 बिलियन डॉलर की हो गई है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications