Forex Reserves: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है। 7 जुलाई 2023 को खत्म हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.229 अरब डॉलर बढ़ा है। इससे देश का मुद्रा भंडार बढ़कर 596.280 अरब डॉलर हो गया है। रिजर्व बैंक ने यह जानकारी दी है।
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं।

इससे पिछले हफ्ते देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 1.85 अरब डॉलर बढ़कर 595.05 अरब डॉलर रहा था। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अक्टूबर, 2021 में 645 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया था, लेकिन बाद में इसमें गिरावट आ गई थी।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.25 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड 898,006 बिलियन डॉलर
- भारत 596,280 बिलियन डॉलर
- रूस 583,100 बिलियन डॉलर
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, 7 जुलाई को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार का अहम हिस्सा फॉरेन करेंसी एसेट्स 989 मिलियन डॉलर बढ़कर 528.97 अरब डॉलर के हो गए। इससे बीते हफ्ते इसमें 2.539 अरब डॉलर की जबरदस्त तेजी आई थी। फॉरेन करेंसी एसेट्स में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
आरबीआई के अनुसार 7 जुलाई को खत्म हुए सप्ताह में गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 22.8 करोड़ डॉलर बढ़कर 44.06 अरब डॉलर हो गई। आंकड़ों के अनुसार, विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 18.23 अरब डॉलर रह गया। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास रखा हुआ देश का मुद्रा भंडार 1.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.02 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications