नई दिल्ली, सितंबर 12। भारत ने विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में एक बार फिर से रिकॉर्ड कायम किया है। इंडिया का विदेशी मुद्रा भंडार 3 सितंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान 8.895 अरब डॉलर बढ़कर 642.453 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर आ गया है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने साप्ताहिक आंकड़े जारी करके बताया है कि विदेशी मुद्रा भंडार इससे पिछले माह 27 अगस्त को खत्म सप्ताह के दौरान 16.663 अरब डॉलर बढ़कर 633.558 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में ये हैं टॉप 5 देश
- चीन 3,408,736 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1,424,284 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1,087,774 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 642,453 बिलियन डॉलर
- रूस 620,800 बिलियन डॉलर

एसडीआर में हुई है बढ़त
विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त का मुख्य कारण विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) होल्डिंग्स का बढ़ना रहा है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने इंडिया को 12.57 अरब डॉलर एसडीआर आवंटन किया है। रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बतया है कि 3 सितंबर 2021 को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में यह बढ़त मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) के बढ़ने से दर्ज हई है। यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा है। रिजर्व बैंक के अनुसार समीक्षाधीन हफ्ते में इंडिया की विदेशी मुद्रा आस्तियां 8.213 अरब डॉलर बढ़कर 579.813 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई हैं। डॉलर में बताई जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्ति में विदेशी मुद्रा भंडार में रखी यूरो, पाउंड और येन जैसी दूसरी विदेशी मुद्राओं के मूल्य में वृद्धि या कमी का प्रभाव भी शामिल होता है।
भारत का गोल्ड भंडार भी बढ़ा
रिजर्व बैंक की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत का गोल्ड रिजर्व भी समीक्षाधीन हफ्ते में बढ़ा है। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में गोल्ड रिजर्व 64.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 38.083 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं आईएमएफ में भारत का विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.437 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा आईएमएफ में भारत का आरक्षित विदेशी मुद्रा भंडार भी 1.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.121 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
