India's foreign exchange reserves grew at a record breaking rate : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने 11 नवंबर 2022 को समाप्त सप्ताह के दौरान बीते एक वर्ष की सबसे बड़ी साप्ताहिक छलांग दर्ज की है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में इस दौरान 14.72 अरब डॉलर वृद्धि दर्ज की गई है। इसके बाद भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 544.715 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसी के साथ आज विदेशी मुद्रा के मामले में भारत पांचवें स्थान पर आ गया है। ध्यान रहे कि भारत कुछ माह पहले पांचवें स्थान से नीचे चला गया था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.21 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.19 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 892,108 बिलियन डॉलर
ताइवान 542,790 बिलियन डॉलर
रूस 552,100 बिलियन डॉलर
भारत 544,715 बिलियन डॉलर
नोट : विदेशी मुद्रा के यह आंकड़े 18 नंवबर 2022 तक के अपडेट हैं। इन आंकड़ों को लगातार अपडेट किया जाता है, ऐसे में बाद में यह आंकड़े बदल भी सकते हैं।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
आरबीआई ने आज जारी किए आंकड़े
भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, एशिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का विदेशी मुद्रा भंडार 14.72 अरब डॉलर बढ़कर 544.715 अरब डॉलर हो गया, जो अगस्त 2021 के बाद से सबसे तेजी से बढ़ा है। इससे पहले 28 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 6.56 अरब डॉलर बढ़कर 531.08 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार का उच्चतम स्तर
विदेशी मुद्रा भंडार मार्च 2022 के अंत में 607 अरब डॉलर के स्तर पर था। इसके बाद से यह तेजी से गिर रहा है। वहीं विदेशी मुद्रा भंडार का स्तर 3 सितंबर 2021 को 642.45 अरब डॉलर के स्तर पर था। यह अभी तक भारत के विदेशी मुद्रा भंडार का उच्चतम स्तर है। इस प्राकर से देखा जाए तो भारत का विदेशी मुद्रा भंडार अपने उच्चतम स्तर से करीब 100 बिलियन डालर कम हो चुका है।
जानिए विदेशी मुद्रा संपत्ति के आंकड़े
11 नवंबर 2022 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा संपत्ति 11.8 अरब डॉलर बढ़कर 482.53 अरब डॉलर हो गई। वहीं गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 2.64 अरब डॉलर बढ़कर 39.70 अरब डॉलर हो गई है। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त, एफसीए में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे गए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की सराहना या मूल्यह्रास का प्रभाव होता है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications