
India foreign exchange reserves : भारत के विदेशी मुद्रा भंडार ने इस बार फिर से बड़ी छलांग लगाई है। 24 मार्च 2023 को खत्म हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 5.98 अरब डॉलर (करीब 50,000 करोड़ रुपये) बढ़कर 578.78 बिलियन डालर हो गया है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
रिजर्व बैंक की तरफ से से जारी सूचना के अनुसार 24 मार्च को खत्म हफ्ते के दैरान विदेशी मुद्रा भंडार में 5.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ अब अपना विदेशी मुद्रा भंडार 578.78 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे पहले 17 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी अपने विदेशी मुद्रा भंडार में 12.798 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले, अक्टूबर 2021 में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब अमेरिकी डॉलर के ऑल टाइम हाई के स्तर पर पहुंच गया था।


विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.31 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.42 ट्रिलियन डॉलर
स्विट्जरलैंड 1.25 ट्रिलयन डॉलर
रूस 594,600 बिलियन डॉलर
भारत 578,778 बिलियन डॉलर
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार 24 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान फॉरेन करेंसी असेट (एफसीए) बढ़ा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान यह 4.38 अरब डॉलर बढ़कर 509.728 अरब डॉलर हो गया है। वहीं इससे एक सप्ताह पहले यह 10.485 अरब डॉलर बढ़ा था। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व का मूल्य भी बढ़ा है। बीते 24 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 1.37 अरब डॉलर बढ़ कर 45.48 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 2.187 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। वहीं बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार में भी बढ़ोतरी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 20.10 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.419 अरब डॉलर तक पहुंच गया। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें 9.8 करोड़ डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष में रखा देश का मुद्रा भंडार भी 2.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.151 अरब डॉलर हो गया है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications