
Forex reserves of India : भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, 30 दिसंबर 2022 को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 44 मिलियन डॉलर बढ़कर 562.85 बिलियन डॉलर हो गया। हालांकि, आंकड़ों से पता चला है कि वर्ष 2022 के दौरान, भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 70.1 बिलियन डॉलर की गिरावट आई है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
जानिए विदेशी मुद्रा भंडार का ऑलटाइम हाई स्तर
2022 के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में अस्थिरता को नियंत्रित करने और रुपये को मजबूत करने के लिए मुद्रा बाजार में आरबीआई के हस्तक्षेप के कारण गिरावट देखी गई। अक्टूबर 2021 में, देश का विदेशी मुद्रा भंडार 645 बिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.28 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.22 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड 885,057 बिलियन डॉलर
- रूस 581,700 बिलियन डॉलर
- भारत 562,851 बिलियन डॉलर

जानिए क्यों घटा विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार, 30 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान रिजर्व बैंक का गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 35.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 41.32 अरब डॉलर हो गई है। 30 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में इसकी विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) 30.2 करोड़ डॉलर घटकर 498.19 अरब डॉलर रह गई। यहां पर ध्यान रखने की जरूरत है कि विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी इकाइयों की बढ़त या मूल्यह्रास का प्रभाव शामिल किया जाता है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications