नई दिल्ली, अक्टूबर 24। विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में बीते हफ्ते भारत को बड़ी सफलता मिली है। 15 अक्टूबर को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.492 अरब डॉलर बढ़कर 641.008 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। यह जानकारी आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों में दी गई है। वहीं 8 अक्टूबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.039 अरब डॉलर बढ़ा था। इस बढ़त के साथ यह 639.516 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं विदेशी मुद्रा भंडार 3 सितंबर 2021 को समाप्त हुए हफ्ते में 642.453 अरब डॉलर ऑल टाइम हाई पर था।
विदेश मुद्रा भंडार के मामले में टॉप 5 देश
- चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.40 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
- भारत 641,008 बिलियन डॉलर
- रूस 620,300 बिलियन डॉलर

एफसीए में दर्ज हुई है बढ़त
15 अक्टूबर को समाप्त हुए हफ्ते में, विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी का प्रमुख कारण फॉरेन करेंसी एसेट्स (एफसीए) का बढ़ना रहा है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का काफी बड़ा हिस्सा होता है। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी हफ्ते के आंकड़ों के अनुसार एफसीए 950 मिलियन डॉलर बढ़कर 577.951 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। फॉरेन करेंसी एसेट्स में नॉन-यूएस यूनिट्स जैसे यूरो, पाउंड और येन में बढ़ोतरी या गिरावट का असर शामिल होता है, जो फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व में मौजूद हैं।
गोल्ड रिजर्व में हुई बढ़त
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में देश का गोल्ड रिजर्व भी 557 मिलियन डॉलर बढ़ा है। इस बढ़त के साथ यह 38.579 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास मौजूद स्पेशल ड्राइंग राइट्स (एसडीआर) में 21 मिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई है और यह 19.247 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। वहीं आईएमएफ के साथ देश की रिजर्व स्थिति 6 मिलियन डॉलर बढ़कर 5.231 अरब डॉलर हो गई है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications