नई दिल्ली, अप्रैल 25। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीते 16 अप्रैल 2021 को खत्म सप्ताह में 1.193 अरब डालर बढ़कर 582.406 अरब डालर पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी रिकॉर्ड में यह जानकारी सामने आई है। इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 4.344 अरब डालर बढ़कर 581.213 अरब के स्तर पर पहुंच गया था। वहीं भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 29 जनवरी 2021 को 590.185 अरब डालर की सर्वकालिक ऊंचाई पर था।

विदेशी मुद्रा भंडार के हिसाब से दुनिया के टॉप 5 देश
चीन : 3.29 ट्रिलियन डालर
जापान : 1.368 ट्रिलियन डालर
स्विटरलैंड : 1.07 ट्रिलियन डालर
रूस : 583,70 बिलियन डॉलर
भारत : 582.40 बिलियन डॉलर
एफसीए के कारण बढ़ा विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 16 अप्रैल 2021 को खत्म सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में होने वाली वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां (एफसीए) बढ़ने से हुई है। यह विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख हिस्सा होता है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के मुताबिक विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 1.13 अरब डालर बढ़कर 540.585 अरब डालर के स्तर पर आ गई हैं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डालर में बताई जाती हैं, हालांकि इसमें डालर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में होने वाली घटबढ़ भी शामिल होती है।
जानिए स्वर्ण भंडार की स्थिति
आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में सोने का आरक्षित भंडार इस दौरान 3.40 करोड़ डालर बढ़कर 35.354 अरब डालर के स्तर पर आ गया। इसी प्रकार आईएमएफ (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 60 करोड़ डालर बढ़कर 1.498 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इसके अलावा आईएमएफ के पास देश के आरक्षित भंडार की स्थिति 2.30 करोड़ डालर बढ़कर 4.969 अरब डालर हो गई है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?

Augmont Enterprises IPO: आज से खुला मौका! ₹788 के शेयर पर दांव लगाएं या रहें दूर?

इनकम टैक्स रिफंड 'On Hold' है? घबराएं नहीं, इन 5 आसान स्टेप्स से तुरंत पाएं पैसा

Milky Mist Dairy Share Price: IPO के बाद लगातार दूसरे दिन शेयर में तूफानी तेजी, लगा अपर सर्किट

Axis Bank का ट्रैवल ऑफर आज रात खत्म: MakeMyTrip और Goibibo पर ऐसे बचाएं हजारों

शेयर बाजार में 3:30 बजे का खेल: सेबी ने पकड़ी क्लोजिंग ऑक्शन में गड़बड़ी, निवेशकों के लिए क्या है खतरा?



Click it and Unblock the Notifications