नई दिल्ली, जनवरी 23। भारत को विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में बड़ा झटका लगा है। बीते हफ्ते दुनिया के 5 बड़े विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों में भारत की स्थिति एक पायदान नीचे खिसक गई है। अभी तक भारत की स्थिति दुनिया के चौथे सबसे बड़े विदेशी मुद्रा भंडर वाले देश की थी, लेकिन भारत एक पायदान नीचे आकर पांचवें स्थान पर आ गया है। वहीं चौथे स्थान पर अब रूस आ गया है, जिसका विदेशी मुद्रा भंडार बीते हफ्ते 7 अरब डालर से ज्यादा बढ़ा है। हालांकि भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी बीते हफ्ते बढ़ा है, लेकिन इसके बाद भी भारत इस बार रूस से पीछे चला गया है।
विदेशी मुद्रा के मामले में अब दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.42 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.40 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 1.08 ट्रिलियन डॉलर
- रूस 638.200 बिलियन डॉलर
- भारत 634.965 बिलियन डॉलर
जानिए भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के बारे में
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 जनवरी 2022 को खत्म हुए हफ्ते में 2.229 अरब डॉलर बढ़कर 634.965 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार इससे पहले 7 जनवरी 2022 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 87.8 करोड़ डॉलर घटकर 632.736 अरब डॉलर रह गया था। वहीं 3 सितंबर, 2021 को खत्म हुए हफ्ते में यह आल टाइम हाई के स्तर पर यानी 642.453 बिलियन डॉलर हो गया था।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
ये है विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने की मुख्य वजह
आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार 14 जनवरी 2022 को खत्म समीक्षाधीन हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़त का मुख्य कारण विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) तथा गोल्ड रिजर्व में बढ़ोत्तरी रही है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सप्ताह के दौरान एफसीए 1.345 अरब डॉलर बढ़कर 570.737 अरब डॉलर हो गया। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों (एफसीए) में विदेशी मुद्रा भंडार में रखे यूरो, पौंड और येन जैसे गैर-अमेरिकी मुद्रा के घटबढ़ को भी शामिल किया जाता है।
जानिए कितना बढ़ा गोल्ड रिजर्व
समीक्षाधनी हफ्ते के दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व 27.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 39.77 अरब डॉलर हो गया। वहीं आलोच्य सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास विशेष आहरण अधिकार 12.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 19.22 अरब डॉलर हो गया। अंतररराष्ट्रीय मुद्राकोष में देश का मुद्रा भंडार भी 3.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 5.238 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications