नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2 अक्टूबर, 2020 को समाप्त हफ्ते के दौरान 3.618 अरब डॉलर बढ़कर 545.638 अरब डॉलर के ऑलटाइम होई स्तर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों में इस बात की जानकारी दी गई है। इससे पहले 25 सितंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 3.017 अरब डॉलर घटकर 542.021 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। विदेशी मुद्रा भंडार में इस बार तेजी की मुख्य वजह विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) का बढ़ना है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक अहम हिस्सा होता है। इस अविध के दौरान एफसीए 3.104 अरब डॉलर बढ़कर 503.046 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।

रिजर्व में गोल्ड भी बढ़ा
रिजर्व बैंक के आंकड़े के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में भारत का कुल स्वर्ण भंडार 48.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.486 अरब डॉलर हो गया। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष से मिला विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 40 लाख डॉलर बढ़कर 1.476 अरब डॉलर हो गया। आंकड़ों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास जमा देश का विदेशी मुद्रा भंडार भी 2.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 4.631 अरब डॉलर हो गया।
सितंबर में बढ़ा है निर्यात
दुनिया में ज्यादातर देशों की अर्थव्यवस्था महामारी के कारण दिक्कत में है। इसके बावजूद भी भारत का निर्यात सितंबर में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ा है। इसमें पिछले साल के सितंबर के मुकाबले करीब 5 फीसदी की बढ़त दर्ज हुई है। वहीं कृषि उत्पादों के निर्यात में तो भारत ने नया रिकॉर्ड ही बना दिया है। वहीं चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कृषि निर्यात में 43.4 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है और यह आंकड़ा 53,626.6 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। यह निर्यात पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 37,397.3 करोड़ रुपये रहा था। सितंबर 2020 में कृषि निर्यात सितंबर 2019 के 5,114 करोड़ रुपये से 81.7 प्रतिशत बढ़कर 9,296 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें : ऐसे करें Gold का FD की तरह इस्तेमाल, मिलेगा ज्यादा फायदा
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
