नई दिल्ली, मई 23। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 14 मई, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह में 56.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 590.028 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 29 अप्रैल 2021 को खत्म हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर के ऑलटाइम हाई पर था। वहीं 7 मई 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 1.444 अरब डॉलर बढ़कर 589.465 अरब डॉलर हो गया था।

ज्यादा विदेशी मुद्रा भंडार वाले ये हैं टॉप 5 देश
-चीन 3.33 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1.36 ट्रिलियन डॉलर
-स्विटरलैंड 1.05 ट्रिलियन डॉलर
-रूस 593.90 बिलियन डॉलर
-भारत 590.02 बिलियन डॉलर
ये था पिछले हफ्ते का स्तर
गत 14 मई 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि मुख्य तौर पर विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां बढ़ने के कारण हुई है। आरबीआई के साप्ताहिक तौर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां सप्ताह के दौरान 37.7 करोड़ डॉलर बढ़कर 546.87 अरब डालर हो गईं हैं। विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां डालर में दर्ज किया जाता है। इसमें डालर के अलावा यूरो, पाउंड और येन में जैसी सम्पत्तियां भी शामिल होती हैं। विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति कुल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा हैं।
जानिए स्वर्ण भंडार का स्तर
बीते सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार 17.4 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.654 अरब डालर हो गया। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में विशेष निकासी अधिकार (एसडीआर) 20 लाख डॉलर बढ़कर 1.506 अरब डॉलर हो गया। वहीं, आईएमएफ के पास देश का आरक्षित भंडार एक करोड़ डॉलर बढ़कर 4.999 अरब डॉलर हो गया।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
