नई दिल्ली। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 19 फरवरी को समाप्त हफ्ते के दौरान 16.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 583.865 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह बात सामने आई है। इससे पहले 12 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 24.9 करोड़ डॉलर घटकर 583.697 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं 29 जनवरी 2021 को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 590.185 अरब डॉलर के रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था।

ये हैं आरबीआई के आंकड़े
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 5 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों यानी एफसीए के बढ़ने की वजह से मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। एफसीए यानी विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां, कुल विदेशी मुद्रा भंडार का बड़ा हिस्सा होती है। रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन अवधि में एफसीए 1.155 अरब डॉलर बढ़कर 542.106 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है। एफसीए को दर्शाया तो डॉलर में जाता है, लेकिन इसमें यूरो, पौंड और येन जैसी अन्य विदेशी मुद्रा संपत्ति को भी शामिल किया जाता है।
स्वर्ण भंडार में गिरावट दर्ज हुई
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार भारत के स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) की वैल्यू 97.7 करोड़ डॉलर घटकर 35.25 अरब डॉलर के स्तर पर आ गई है। भारत को अंतरराष्ट्रीय मु्द्रा कोष (आईएमएफ) में मिला विशेष आहरण अधिकार 40 लाख डॉलर घटकर 1.508 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए। वहीं आईएमएफ के पास आरक्षित मुद्रा भंडार भी 40 लाख डॉलर घटकर 5.002 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
पड़ोसी देशों से काफी आगे
भारत के मुकाबले पाकिस्तान, बांग्लदेश, नेपाल और श्रीलंका इन चारों देशों के विदेशी मुद्रा भंडार को जोड़कर भी लिया जाए तो भी भारत का मुद्रा भंडार के सामने यह काफी कम है। आंकड़ों के मुताबिक हमारा विदेशी मुद्रा भंडार 16.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 583.865 बिलियन अमरीकी डॉलर हो गया है। वहीं पाकिस्तान का विदेशी मुद्रा भंडार 8 जनवरी तक 13.4 अरब डॉलर था। इसके अलावा बांग्लादेश का विदेशी मुद्रा भंडार 44.02 अरब डॉलर के स्तर पर है। जबकि श्रीलंका के पास जनवरी 2021 तक के आंकड़ों के अनुसार 4.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर का विदेशी मुंद्रा भंडार है। नेपाल का विदेशी मुद्रा भंडार नवंबर के मध्य में 8.6 फीसदी बढ़कर 12.65 बिलियन अमरीकी डॉलर है।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications