Foreign Exchange Reserves: बीते 1 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.55 अरब डॉलर बढ़ा है। इससे एक सप्ताह पहले यानी 23 फरवरी 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान भी इसमें 2.98 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई थी। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से से जारी आंकड़ों के मुताबिक एक मार्च 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर बीते 1 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में 6.55 अरब डॉलर बढ़कर 625.63 अरब डॉलर हो गया। यह जानकारी आरबीआई ने जारी की है।
इससे पहले, 23 फरवरी को समाप्त सप्ताह के दौरान भी अपना भंडार 2.98 बिलियन डॉलर बढ़कर 619.072 अरब डॉलर पर पहुंचा था। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो अक्टूबर 2021 में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 645 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया था।

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियां (एफसीए) बढ़ी हैं। बीते एक मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान एपुसीए में 6.043 बिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब एफसीए भंडार बढ़ कर 554.231 बिलियन डॉलर का हो गया है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन: 3.45 ट्रिलियन डॉलर
- जापान: 1.28 ट्रिलियन डॉलर
- स्विट्जरलैंड: 818,447 बिलियन डॉलर
- भारत: 625,626 बिलियन डॉलर
- रूस: 581,100 बिलियन डॉलर
नोट: यह आंकड़े रविवार तक के अपडेट हैं।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।
इसी मार्च महीने की एक तारीख को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के स्वर्ण भंडार (गोल्ड रिजर्व) में भी बढ़ोतरी हुई है। इस सप्ताह गोल्ड रिजर्व में 569 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। अब गोल्ड रिजर्व 48.417 बिलियन डॉलर का हो गया है।
रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में कमी हो गई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर 17 मिलियन डॉलर घट कर 18.18 बिलियन डॉलर रह गया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास रखे हुए देश के मुद्रा भंडार में भी कमी हुई है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 41 मिलियन डॉलर की कमी हुई है। अब यह घटकर 4.798 बिलियन डॉलर रह गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
