नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा भंडार पिछले हफ्ते शुक्रवार को 551.50 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा भंडार का यह अब तक का सबसे उच्चतम स्तर है। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बीती 9 अक्टूबर 2020 को समाप्त सप्ताह में यह 5.867 अरब डॉलर बढ़कर 551.505 बिलियन डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।

ये है विदेशी मुद्रा भंडार का विवरण
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा संपत्ति, स्वर्ण भंडार, स्पेशल ड्राइंग राइट और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास देश की आरक्षित स्थिति शामिल होती है। बीते सप्ताह अपना विदेशी मुद्रा भंडार 4 सितंबर 2020 को समाप्त सप्ताह के मुकाबले 58.2 करोड़ डॉलर बढ़ा है।
विदेशी मुद्रा भंडार में गोल्ड का हिस्सा
बीते 9 अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में स्वर्ण भंडार में भी वृद्धि हुई। यह 11.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 36.598 अरब डॉलर तक पहुंच गया है।
जानिए दुनिया में सबसे बड़ा विदेशी मुद्रा भंडार किस देश का
बीते अगस्त में चीन का विदेशी मुद्रा भंडार 10.2 बिलियन डॉलर बढ़ा था। यह लगातार पांचवां महीना था, जबकि चीन का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ा। हालांकि, सितंबर में यह 22.1 बिलियन डॉलर घटकर 3143 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया था। तब भी यह भारत के विदेशी मुद्रा भंडार के मुकाबले पांच गुना से भी ज्यादा है। यदि हम चीन की बात करें तो इस मामले में भी वह हमसे काफी आगे है। बीते सितंबर की समाप्ति पर चीन में कुल 118.202 बिलियन डॉलर का सुरक्षित स्वर्ण भंडार था।
चीन के बाद है जापान का स्थान
विदेशी मुद्रा भंडार के मामले में देखें तो चीन के बाद जापान का स्थान आता है। वहां बीते जुलाई की समाप्ति पर 1,402 बिलियन डॉलर की विदेशी मुद्रा थी। इसी महीने 929 बिलियन डॉलर के साथ स्विटजरलैंड तीसरे स्थान पर, जबकि 591 बिलियन डॉलर के साथ रूस चौथे स्थान पर। इसके बाद पांचवे स्थान पर भारत है।
यह भी पढ़ें : Federal Bank बना रहा करोड़पति, जानिए स्कीम का नाम और डिटेल
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications