नई दिल्ली, अप्रैल 24। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार छठे सप्ताह कम हुआ है। भारतीय रिजर्व बैंक की तरफ से जारी सूचना में यह जानकारी सामने आई है। इसके अनुसार 15 अप्रैल 2022 को खत्म हुए हफ्ते में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 31.1 करोड़ डॉलर कम हुआ है। इस गिरावट के बाद अब भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 603.694 अरब डॉलर बचा है। वहीं इससे पहले 8 अप्रैल 2022 को खत्म हुए हफ्ते में यह 2.471 बिलियन डॉलर कम हुआ था।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।

विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
चीन 3.37 ट्रिलियन डॉलर
जापान 1.35 ट्रिलियन डॉलर
स्विटरलैंड 1.10 ट्रिलियन डॉलर
रूस 611,100 बिलियन डॉलर
भारत 603,694 बिलियन डॉलर
यह है विदेशी मुद्रा भंडार घटने की बड़ी वजह
रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बताया है कि 8 अप्रैल 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.471 अरब डॉलर घटकर 604.004 अरब डॉलर रह गया था। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां घटने की वजह से हुई है। यह कुल विदेशी मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। एफसीए 87.7 करोड़ डॉलर घटकर 536.768 अरब डॉलर बचा है।
विदेशी मुद्रा संपत्तियों में ये मुद्रा शामिल
डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखी जाने वाली विदेशी मुद्रा संपत्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर अमेरिकी मुद्राओं में मूल्य वृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को इन आंकड़ों में शामिल किया जाता है। आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत का गोल्ड रिजर्व 62.6 करोड़ डॉलर बढ़कर 43.145 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया।
एसडीआर में कमी दर्ज
बीते सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार या स्पेशल ड्राइंग राइट (एसडीआर) 4.4 करोड़ डॉलर घटकर 18.694 अरब डॉलर बचा है। आईएमएफ में रखा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 1.6 करोड़ डॉलर घटकर 5.086 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications
