नई दिल्ली, सितंबर 4। देश का विदेशी मुद्रा भंडार फिर से कम हो गया है। विदेशी मुद्रा भंडार में पिछले कई हफ्तों से लगातार गिरावट दर्ज हो रही है। किसी भी देश के पास ज्यादा मुद्रा भंडार होना अच्छा माना जाता है, लेकिन भारत का विदेशी मुद्रा भंडार जिस तेजी से घटा रहा है, उससे चिंता बढ़ रही है।
मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
आइये जानते हैं कि भारत का कितना घटा विदेशी मुद्रा भंडार
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 26 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते में 3.007 अरब डॉलर घटकर 561.046 अरब डॉलर बचा है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के आंकड़ों के अनुसार 19 अगस्त को खत्म् हफ्ते के दौरान भी विदेशी मुद्रा भंडार 6.687 अरब डॉलर घटकर 564.053 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था। विदेशी मुद्रा भंडार अपने 2 साल के निचले स्तर पर आ गया है।
जानिए कहां दर्ज हुई गिरावट
विदेशी मुद्रा भंडार में महत्वपूर्ण हिस्सा विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) का होता है। इस बार इसमें ज्यादा गिरावट आई है। समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियां 2.571 अरब डॉलर घटकर 498.645 अरब डॉलर बची हैं। आंकड़ों के मुताबिक गोल्ड रिजर्व भी 27.1 करोड़ डॉलर घटकर 39.643 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.32 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.31 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 964,084 बिलियन डॉलर
- रूस 566,000 बिलियन डॉलर
- भारत 561,046 बिलियन डॉलर
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
