नई दिल्ली, अगस्त 21। भारत का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार कम होता जा रहा है। बीते हफ्ते भी यह तेजी से घटा है। यह लगातार दूसरा हफ्ता है, जब विदेशी मुद्रा कम हुआ है। आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान देश का विदेशी मुद्रा भंडार करीब 2.23 अरब डॉलर कम हो गया है। वहीं पहले 5 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते में भी विदेशी मुद्रा भंडार 89.7 करोड़ डॉलर कम हुआ था।

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
जानिए अब कितना बचा है विदेशी मुद्रा भंडार
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 12 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.23 अरब डॉलर कम होकर अब 570.74 अरब डॉलर बचा है। वहीं बीते 5 अगस्त 2022 को यह 89.7 करोड़ डॉलर कम होकर 572.978 अरब डॉलर बचा था। हालांकि, इससे पहले के हफ्ते यानी 29 जुलाई को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार 2.4 अरब डॉलर बढ़कर 573.875 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया था।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
- चीन 3.27 ट्रिलियन डॉलर
- जापान 1.31 ट्रिलियन डॉलर
- स्विटरलैंड 964,084 बिलियन डॉलर
- रूस 580,600 बिलियन डॉलर
- भारत 570,740 बिलियन डॉलर
फॉरेन करेंसी असेट कम हो रहा
12 अगस्त 2022 को खत्म हुए हफ्ते के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में आई गिरावट की मुख्य वजह फॉरेन करेंसी असेट का घटना है। यह कुल मुद्रा भंडार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। आरबीआई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार समीक्षाधीन सप्ताह में विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.65 अरब डॉलर घटकर 506.99 अरब डॉलर बची हैं। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभावों को शामिल किया जाता है।
गोल्ड रिजर्व में बढ़त दर्ज हुई
आरबीआई की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधनी हफ्ते के दौरान गोल्ड रिजर्व की वैल्यू 30.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 40.61 अरब डॉलर हो गई है। वहीं समीक्षाधीन सप्ताह में, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार 10.2 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.13 अरब डॉलर के स्तर पर आ गए हैं। वहीं आईएमएफ में रखा भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 70 लाख डॉलर बढ़कर 4.99 अरब डॉलर के स्तर पर आ गया है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications