नई दिल्ली, अप्रैल 10। रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से जारी आंकड़ों में चौंकाने वाली सामने आई है। इस जानकारी के अनुसान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से खाली हुआ है। भारत के विदेशी मुद्रा भंडार अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट दर्ज हुई है और यह करीब 11.173 अरब डॉलर घटकर 606.475 अरब डॉलर ही बचा है।

जानिए इससे पिछले हफ्ते कितना था विदेशी मुद्रा भंडार
इससे पहले 25 मार्च को खत्म हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 2.03 बिलियन डॉलर घटकर 617.648 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया था। वहीं इससे पहले 11 मार्च को खत्म हुए हफ्ते के दौरान भी विदेशी मुद्रा भंडार में 9.6 बिलियन डॉलर की गिरावट दर्ज हुई थी।
विदेशी मुद्रा के मामले में दुनिया के टॉप 5 देश
-चीन 3.39 ट्रिलियन डॉलर
-जापान 1.38 ट्रिलियन डॉलर
-स्विटरलैंड 1.10 ट्रिलियन डॉलर
-भारत 606,425 बिलियन डॉलर
-रूस 604,400 बिलियन डॉलर

मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार देश के हित में
जिस देश के पास मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार होता है, उस देश की आर्थिक स्थिति भी अच्छी मानी जाती है। ऐसा इसलिए होता है कि अगर दुनिया में कोई दिक्कत आ जाए तो देश अपनी जरूरत का सामान कई माह तक आसानी से मंगा सकता है। इसीलिए दुनिया के बहुत से देश अपने विदेशी मुद्रा भंडार को काफी मजबूत बना कर रखते हैं। विदेशी मुद्रा भंडार में निर्यात के अलावा विदेशी निवेश से डॉलर या अन्य विदेशी मुद्रा आती है। इसके अलावा भारत लोग जो विदेश में काम करते हैं, उनकी तरफ से भेजी गई विदेशी मुद्रा भी बड़ा स्रोत होती है।
ये हैं विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का कारण
विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट का मुख्य कारण मुद्रा परिसंपत्तियों में गिरावट रहा है। यह 10.727 बिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 539.727 बिलियन डॉलर के स्तर पर आ गया है। डॉलर में अभिव्यक्त विदेशी मुद्रा भंडार में रखे जाने वाले विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्रा में मूल्यवृद्धि अथवा मूल्यह्रास के प्रभाव शामिल किए जाते हैं।

भारत का गोल्ड रिजर्व भी घाटा
वहीं बीते हफ्ते भारत का गोल्ड रिजर्व भी घाटा है। आरबीआई के डाटा के अुनसार समीक्षाधीन हफ्ते में गोल्ड रिजर्व का मूल्य 507 मिलियन डालर की गिरावट के साथ 42.734 बिलियन डालर के स्तर पर आ गया। आरबीआई ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 58 मिलियन डालर बढ़कर 18.879 बिलियन डालर हो गया है। वहीं आईएमएफ के साथ देश की रिजर्व पोजिशन समीक्षाधीन सप्ताह में 4 मिलियन डालर बढ़कर 5.136 बिलियन डालर के स्तर पर आ गई।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
